गैस कालाबजारी, बेकाबू महगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

गैस की कालाबाजारी, बेकाबू महंगाई और आम जनता के बंद चूल्हों के खिलाफ आज जिला कांग्रेस मधुबनी द्वारा आयोजित प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद किया।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और कालाबाजारी ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का जीना दूभर कर दिया है। आज हालात यह हैं कि लोगों के घरों में चूल्हे बुझ रहे हैं, लेकिन सरकार मौन धारण किए बैठी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं, जबकि आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

Join us on: