रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल :- आज जिला कांग्रेस कमेटी सुपौल द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता की अध्यक्षता में विरोध मार्च का आयोजन किया गया जो शहर के मुख्य चौराहा से गुजरते हुए स्थानीय लोहिया नगर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन के पश्चात समाप्त हुआ, एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के विरोध में इस मार्च का आयोजन किया गया।
संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष विमल कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान समय में आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान है एक तो इसकी कीमत बढ़ा दी गई है सरकारी दावे के विपरीत कालाबाजारी से सिलेंडर बिक रहा है आम उपभोक्ता घंटो – घंटो लाइन में लगना पड़ता है। परेशानी को देखते हुए आम जनमानस कालाबाजारी से खरीदने को मजबूर है।
जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की जब तक सुचारू और सुलभ ढंग से होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं होती तब तक कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता, एलजी की कमी के कारण आम वस्तुओं की कीमत आसमान छूने लगी है, यह प्रदर्शन तो टोकन है अविलंब हालत में सुधार नहीं हुआ तो हम इस लड़ाई को सड़क पर लड़ने को बाध्य होंगे जिसकी जवाबदेही सरकार और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन और पुतला दहन में मुख्य रूप से जयप्रकाश चौधरी, बेन रहमानी, शत्रुघ्न चौधरी, जितेंद्र झा, संजीव यादव, परमेश्वरी सिंह यादव, पीतांबर पाठक, जगदीश गुप्ता, शिवनंदन यादव, कौशल यादव, महेश पांडे, मोहम्मद सगीर आलम, संजीव सिंह, अभय तिवारी, प्रमोद यादव, मोहम्मद उस्मान, संजीव सिंह, परमानंद यादव, संजय यादव, दिवाकर कुमार, जितेंद्र यादव, रामचंद्र सिंह, पप्पू वर्मा, मनोज यादव, अबू कैश, दिनेश शाह, नागेश्वर यादव, शंभू यादव, मोहम्मद अफरोज आदि मुख्य रूप से शामिल थे।




