:- आलोक झा (अंतरराष्ट्रीय मामलों के संवाददाता)

🙏1500 श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे 🇵🇰 1500 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान जाएगा । आज से 26 नवंबर के बीच जो 1500 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान जाएगा, वह वाघा-अटारी सीमा चेकप्वॉइंट से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह जत्था गुरुद्वारा ननकाना साहिब, गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब, गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब और गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा का दौरा करेगा. आपको बता दें कि 9 नवंबर 2019 को यह गलियारा श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था और 129 दिन के अंदर करीब 63 हजार श्रद्धालुओं ने गलियारे के ज़रिए करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन किए थे ।




