:- आलोक झा (अंतरराष्ट्रीय मामलों के संवाददाता)

🎊 🌹 एक बार फिर से आप सभी का स्वागत है 🙏 केंद्र सरकार ने सिख श्रद्धालुओं के लिए आज से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का निर्णय लिया है. पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कुछ बातों का खयाल रखना बेहद जरूरी है. श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है कि करतारपुर कॉरिडोर से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटों में कराए गए RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ ले जाना अनिवार्य होगा. करतारपुर गुरुद्वारे में भी पाकिस्तान के अन्य इलाकों की तरह वहां के कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा. दरअसल करतारपुर कॉरिडोर पंजाब के गुरुदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ता है. पाकिस्तान के Evacuee Trust Property Board के चेयरमैन आमिर अहमद ने कहा है कि पहले सिख जत्थे का स्वागत करने के लिए पाकिस्तान ने तैयारी कर ली है और पहला सिख जत्था आज करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन करेगा. पाकिस्तान पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं का तापमान चेक होगा. अगर किसी यात्री में कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें आइसोलेट कर उसकी प्रोफाइलिंग की जाएगी ।




