शकील की रिपोर्ट!

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मची कोहराम।
बगहा
फोटो
रविवार संध्या शौच करने गया 16 वर्षीय युवक के हरहा नदी में पैर फिसल जाने के कारण डूब कर मौत हो गई । बच्चे के मौत की खबर सुनते ही परिजनो मे कोहराम मच गया । मृत बच्चा की पहचान बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 35 तेलिया टोला रत्नमाला निवासी मनोज साह के पुत्र सूरज कुमार बताया गया है जो पास के ही मिसनरी पेटिट मेमोरियल हाई स्कूल में नवी क्लास में पढ़ता था । बताते चले कि बच्चा जिस वक्त डूबा उस समय तकरीबन शाम के सात बज रहा था । उसी समय मलपुरवा से नदी के रास्ते बायपास रास्ता राजवाटिया जाकर मिलती है । जहां से लोगो का आना जाना लगा रहता है । डूबते हुए राहगीरों ने देख नदी में छलांग लगा दी । मगर बच्चे को बचा नही पाए । क्योंकि ढंड के समय नदी में ज्यादा समय तक नही रह पाने के कारण बचा न सकें। बच्चे के डूबने की भनक लगते ही गाँव के सैकड़ो लोग नदी किनारे इक्ठा होकर खोज बिन शुरू कर दिए । जिसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से स्थानीय प्रशासन नगर थाना बगहा समेत अनुमंडलाधिकारी व बगहा एक अंचलाधिकारी को एसडीआरएफ टीम के लिए दिया गया । जब तक टीम आती तब तक ग्रामीगो के सहयोग से शव को खोज निकाला गया ।




