प्रताड़ना से तंग पत्नी ने पति को भिजवाया जेल!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

बगहा
पुलिस जिला बगहा के सेमरा थाना अंतर्गत एक महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति के खिलाफ थाने में आवेदन देकर जेल भिजवाया है।प्राप्त खबर के अनुसार यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के सिंगाड़ी निवासी मुकेश कुमार सोनी 26 की पत्नी अमीषा कुमारी 22 ने अपने पति मुकेश पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सेमरा थाना में आवेदन दिया है। जिस पर सेमरा थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पर 498/A महिला उत्पीड़न के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।खबर की पुष्टि करते हुए सेमरा थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है तथा अग्रसर कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment