बाढ़ उत्थान सील विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

प्रशिक्षण गोरखपुर एनवाययरमेंटल एक्शन ग्रुप व लूथरन वर्ल्ड रिलीफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

बगहा
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप व लूथरन वर्ल्ड रिलीफ के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय बाढ़ उत्थान सील विषयक पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय रोहूआ टोला चकदहवा में किया किया गया। इस प्रशिक्षण में परियोजना समन्वयक श्री विजय कुमार पांडे ने कृषकों को बताया कि खरीफ रितु की कटाई के उपरांत खेत में अवशेष को ना जलाएं । इनके जलने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति का हांस होता है । कृषको के मित्र कीट भी प्रभावित होंगे । जिसके फलस्वरुप खेतों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होगी । फल स्वरूप अवशेषों के समुचित उपयोग से सार्वजनिक खादो को बनाकर खेत की मृदा को उपजाऊ बनाया जा सकता है । इसी क्रम में उन्होंने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहां की सर्वप्रथम रवि ऋतु में बोने वाली फसलों की अंकुरण क्षमता की परख करें । साथ ही मृदा व बीज उपचार करके ही बीजों की खेत में बुवाई करें ।स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप उन्नतशील बीजों का चयन कर खेत में बुवाई के पूर्व कंपोस्ट व गोबर की खाद का प्रयोग आवश्यक है । साथ ही संतुलित खादों का ही प्रयोग करें। खेती में विवधिकरण प्रक्रिया को अपनाने से किसानों के जोखिम कम हो जाती है । किसानों की आय में वृद्धि हेतु आवश्यक है कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रयोग किया जाए । गेहूं सरसों मटर एवं आलू की खेती की तकनीक पर विशेष रुप से चर्चा की गई । जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि पर पड़ने वाले कुप्रभाव से फसलों के बचाव व उपचार पर प्रकाश डाला गया। कृषि समन्वयक श्री राजीव कुमार गुप्ता जी ने शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं व कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि शासन की पूरी मनसा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने पर है शासन द्वारा किसानों को बीज गोदामों से अनुमानित दरों पर बीज उपलब्ध कराएं जा रहे हैं । इन सभी कार्यक्रमों हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी । पंजीकरण प्रक्रिया विभाग द्वारा किसानों के सुविधा हेतु की जा रही है । प्रशिक्षण के दौरान बीजों के उत्पादन वर्मी कंपोस्ट कीट नियंत्रण जूट बैग खेत आदि विधियों पर विस्तृत रूप से किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। आज इस कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक विजय कुमार पांडे, परियोजना पदाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ,क्षेत्रीय पर्यवेक्षक शिव प्रकाश यादव व निराला ठाकुर, प्रेम शंकर सिंह आदि पदाधिकारी के साथ ग्रामीण किसान राजू राम ,बिगा राम, भूटान राम ,आशा देवी ,चंदा देवी, छोटेलाल राम ,जयप्रकाश राम, नारायण राम ,कृष्णावती देवी के साथ 50 किसान उपस्थित रहें ।

Join us on:

Leave a Comment