रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
पत्नी गुड़िया देवी की हत्या मामले में आरोपी पति अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। अर्जुन पासवान नशे का आदि था वे हमेशा नशा करके ही आया करता था और इसी को लेकर घर में विवाद हुआ करता था। जिस दिन महिला की हत्या हुई थी उस दिन अर्जुन पासवान नशे में था। वो विरोध की थी तो इसी आवेश में आकर अर्जुन पासवान ने पत्नी गुड़िया देवी की सर में गोली मारकर हत्या कर दिया था।
और उसके द्वारा यह बताया गया था कि पड़ोसी से विवाद के कारण पत्नी की हत्या हुई है, आरोपी पति अर्जुन पासवान द्वारा बार बार बयान बदला जा रहा था जिससे पुलिस को शक हुआ था। जिसके बाद घर कि तलाशी ली गई। और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या का राज पुलिस को बताया। घटना में इस्तेमाल किए गए देशी पिस्टल भी बरामद किया गया है। आरोपी पति अर्जुन पासवान को जेल भेजा जा रहा है।
डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि अर्जुन पासवान पर पूर्व से चार अपराधिक मामले दर्ज है और अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं। आर्म्स एक्ट, चोरी और मादक पदार्थ तस्करी, का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि अर्जुन पासवान पेशेवर अपराधी हैं।




