रिपोर्ट अनमोल कुमार
गयाजी। गया में राॅटरी क्लब के संस्थापक और डीएभी स्कूल के संस्थापक, स्वर्गीय प्रो० विश्वनाथ प्रसाद वर्मा के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा प्रभावती अस्पताल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति और पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति प्रो० रणजीत कुमार वर्मा और प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक,डॉ ० सुषमा वर्मा ने दिव्यांग, नि:सक्त, लाचार बृद्धजन और जरूरतमंदों के लिए अपने पिता के पुण्यतिथि पर व्हील चेयर दान स्वरूप अस्पताल को दिया।
मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व संस्थापक कुलपति एवं पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति, प्रो० रणजीत कुमार वर्मा, प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक, डॉ सुषमा वर्मा, समाजसेवी अनमोल कुमार, भारत विकास परिषद् के देव कुमार शर्मा, देवनाथ मेहरवा, सुमित कुमार, मनोज कुमार शर्मा, डॉ नगमी, भूषण, शिवशंकर, अश्विनी और मनीष ने स्वर्गीय प्रो० विश्वनाथ प्रसाद वर्मा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा किया।




