संत रविदास भक्ति आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता और जातिगत व्यवस्था के विरोधी थे – प्रो० रणजीत!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार!

गयाजी। भारत विकास परिषद् के तत्वावधान में प्रभावती अस्पताल परिसर में संत रविदास जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व संस्थापक कुलपति, प्रो० रणजीत कुमार वर्मा ने कहा कि संत रविदास जी भक्ति आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता थे। वे कहते थे, कि ” मन चंगा, तो कठौती में गंगा”।उन्होंने कहा कि वे जातिगत व्यवस्था और भेदभाव के विरोधी थे। वे एक कवि और समाज सुधारक भी थे। इनके द्वारा रचित कविता गुरु ग्रंथ साहिब में भी उल्लेखनीय है।
प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक, सुषमा वर्मा ने संत रविदास के भक्तिरस की विस्तार से चर्चा किया। भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय सदस्य ( पर्यावरण प्रकोष्ठ) के देव कुमार शर्मा के अलावे देवनाथ मेहरवा, मनोज कुमार शर्मा, सुमित कुमार, डॉ नगमी,भूषण, मनीष, शिवशंकर, समाजसेवी,अनमोल कुमार आदि ने भी संत रविदास जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा किया।

Join us on: