इंटरमीडिएट परीक्षा के मद्देनजर बाढ़ में कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – गरिमा लोहिया, एसडीएम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

सुश्री गरिमा लोहिया, भा०प्र०से०, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.02.2026 से प्रारंभ हो रहे इंटरमीडिएट सैद्धांतिक परीक्षा,2026 के अवसर पर बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कुल 9 परीक्षा केंद्र – 1. अनुग्रह नारायण सिंह+2 स्कूल, बाढ़, 2. सैयद नेहाल अहसन कॉलेज, बाढ़, 3. संत जोसेफ+2 कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल बाढ़, 4. राज्य संपोषित बालिका +2 उच्च विद्यालय बाढ़, 5. जगन्नाथन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढ़, 6. लक्ष्मी नारायण राजवंशी हाई स्कूल ढिबर, 7. श्री फौजदार सिंह +2 हाई स्कूल अथमलगोला, 8. श्री गणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर, 9. मंजू सिन्हा परियोजना हाई स्कूल बख्तियारपुर बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र छात्राओं का है, बताया गया कि इस वर्ष बाढ़ अनुमंडल में कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली मिलाकर कुल 6881 परीक्षार्थी शामिल हो रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण तथा कद्वाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु दो-दो स्टैटिक मजिस्ट्रेट महिला एवं पुरुष सहित एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की तैनाती की गई है इसके अतिरिक्त पांच पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तथा दो जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 छात्राओं के अनुपात में एक एक वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति किया गया है। बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है, वही परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के फ्रिस्किंग के लिए अस्थाई फ्रिस्किंग कक्ष बनाया गया है, जहां सभी छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व फ्रिस्किंग करते हुए परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति होगी। सभी परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बी एन एस एस की धारा 163 के तहत् निषेधाज्ञा लागू किया गया है।

Join us on: