रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी,पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई।जिस घटना में स्कार्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई।मृतक तीनों आपस में चचेरे भाई हैं।वहीं एक मृतक राजेपुर थाना के झिंटकहिंया के उपमुखिया थे।घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल लाई।लेकिन चिकित्सकों ने तीनों मृत घोषित कर दिया।मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतकों की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के सहबजिया गांव के रहने वाले गजेंद्र दास,अनिल प्रसाद और बिनोद प्रसाद के रुप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के सहबजिया के रहने वाले उपमुखिया गजेंद्र दास अपनी स्कार्पियो गाड़ी से अपने दो चचेरे भाईयों के साथ पकड़ीदयाल गए।जहां उनकी फुआ रहती है।तीनों स्कार्पियो से अपने ड्राइवर के साथ फुआ के पोता की शादी में शामिल होने के लिए घोड़ासहन जा रहे थे।इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो घोड़ासहन के महादेवा के पास एक पेड़ से टकरा गया।जिस घटना में स्कार्पियो सवार तीनों भाईयों की मौत हो गई।वहीं घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया।
बाइट :—– मनीष कुमार( मृतक का बेटा)
बाइट :—– अजय कुमार…मृतक का भाई।



