डोंगा पूजन के साथ बगहा तिरुपति चीनी मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

बगहा (नगर संवाददाता) बगहा तिरुपति चीनी मिल का पेराई सत्र डोंगा पूजन के साथ शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। बगहा तिरुपति चीनी मिल परिसर मैं उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बगहा भाजपा विधायक राम सिंह एवं बगहा तिरुपति चीनी मिल मालिक दीपक यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा -अर्चना कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और चीनी मिल मालिक दीपक यादव ने गन्ना लाने वाले किसानों को कंबल देकर सम्मानित किया। दीपक यादव ने कहा कि पेराई सत्र 2021-22 में कोरोना महामारी को देखते हुए हाईटेक व्यवस्था की गई है। जिसमें गन्ना कृषकों के मोबाइल पर एसएमएस से गन्ना पर्ची की तौल की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि पेराई सीजन 2021-22 में चीनी मिल एक करोड़ क्विटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि बगहा तिरुपति चीनी मिल अब मिठास के साथ-साथ लोगों के घरों में रोशनी जलाने का भी काम कर रही है। क्योंकि चीनी मिल अब बिजली उत्पादन करना शुरू कर दिया है। पिछले दो सीजन से बिजली का उत्पादन भी कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन की तरह ही इस पेराई सीजन में सरकार द्वारा निर्धारित दर के हिसाब से गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा। अगर सरकार गन्ना के रेट बढ़ाती है तो चीनी मिल भी गन्ना का रेट बढ़ा कर लेना शुरू कर देगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसडीएम दीपक मिश्रा एएसपी अभियान देवेश मिश्रा एसडीपीओ कालेश्वर पासवान, तिरुपति चीनी मिल के महाप्रबंधक बीएन त्रिपाठी, रविकेशमिश्र, किसान छोटे श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, बगहा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कामरान अजीज पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला अध्यक्ष हरदया दुबे, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, शैलेश दुबे, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी सह जिला महामंत्री रितु जायसवाल आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें