शकील की रिपोर्ट

बेतिया। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में बाहर के राज्यों से आने वाले रेल यात्रियों की नियमित स्वास्थ्य जांच विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हो रही है। साथ ही वैसे रेल यात्री जो अबतक कोविड-19 टीका नहीं ले पायें हैं, उन्हें वैक्सीनेशन से लाभान्वित भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वारा रेलवे स्टेशन, बेतिया पर संचालित टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन केन्द्र का कई बार निरीक्षण भी किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
वैश्विक महामारी नोवल कोरोना (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण द्वारा विभिन्न राज्यों से आने वाले रेल यात्रियों के स्वास्थ्य जांच हेतु बेतिया रेलवे स्टेशन पर चिकित्सक, पारामेडिकल कर्मी, चतुर्थवर्गीय कर्मी की प्रतिनियिक्त रोस्टर वाइज की गयी है। बेतिया रेलवे स्टेशन पर टेस्टिंग एवं टीकाकरण के कार्य को अच्छे तरीके से संचालित करने हेतु अपर उपाधीक्षक-सह-सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, संचारी रोग, पश्चिम चम्पारण को वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी इसी तरह चिकित्सक, पारामेडिकल कर्मी, चतुर्थवर्गीय कर्मी की प्रतिनियिक्त करते हुए लगातार टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।
सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि दिनांक-08.11.2021 तक बेतिया रेलवे स्टेशन पर कुल-5608 हजार सैंपल कलेक्शन किया गया है। इसके साथ ही नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर 2565 हजार, रामनगर रेलवे स्टेशन पर 1029 हजार एवं बगहा रेलवे स्टेशन पर 462 सैंपल मेडिकल टीम द्वारा लिया गया है। सभी सैंपल नेगेटिव हैं।




