शकील की रिपोर्ट

छठ पूजा की समाप्ति और गोपाष्टमी तिथि के पावन अवसर पर नव युवा शक्ति संगठन रजवटिया की समीक्षा बैठक में नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट को किया गया सम्मानित ।ट्रस्ट ने मंदिर परिसर मे लगवाए फलदार पौधे
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शांतिपूर्ण समापन के उपरांत आज गोपाष्टमी शुभ महुर्त मे नव युवा शक्ति संगठन रजवटिया ने राम जानकी मंदिर रजवटिया के प्रांगण मे नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान पौधरोपण कार्यकर्म का आयोजन हुआ। जिसमें आमंत्रित सदस्य के रूप में नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के आमंत्रित किया गया ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छठ पूजा घाट पर सुन्दर व्यवस्था व शान्तिपूर्ण तरीके से छठव्रतियों को सहायता पहुचाने वाले नव युवा शक्ति संगठन के सदस्यों को सम्मानित करना पौधारोपण तथा कार्यों की समीक्षा करना प्रायोजित था। बैठक में संगठन के अतुल कुमार पांडेय, श्याम बिहारी गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी ,अमेरिका प्रसाद ,जोगी गोड़, आदर्श कुमार पांडे, विनय कुमार प्रेमचंद्र साहनी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सबसे पहले सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सूचीव निप्पू कुमार पाठक और कार्यक्रम पदाधिकारी माधवेन्द्र पाण्डेय को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया । अतुल कुमार पाण्डेय व श्याम बिहारी गुप्त ने संयुक्त रुप से नैतिक जागरण मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नैतिक जागरण मंच की कोई तुलना नहीं। समाज हित का कार्य नैतिक जाना मंच की नियति है। तत्पश्चात श्याम बिहारी गुप्ता,अमेरिका प्रसाद, प्रेमचंद साहनी, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी ,जोगी गोड़ को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम के उपरांत पौधरोपण और सम्मान कार्यक्रम का आवाहन करने वाले अतुल कुमार पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए, सभी ने संयुक्त रूप से उनको अंग वस्त्र समर्पित कर सम्मान किया ।तत्पश्चात आम, महुआ एवं जामुन के पौधे लगाकर के जल संचित किए गया।




