बेगूसराय में एनकाउंटर,50 हजार का ईनामी कुख्यात नक्सली मुठभेड़ में ढेर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

– बेगूसराय की पुलिस लगातार एक्शन में है और आज शाम ढलते ही एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 50,हजार के इनामी नक्सली दयानंद मालाकार को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। घटना तेगड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दयानंद मालाकार फरार चल रहा था,और पुलिस ने इसपर इनाम भी घोषित किया था। लेकिन आज जैसे ही एसटीएफ की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची अपराधियों के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई । तत्पश्चात पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और दयानंद मालाकार के घर में ही उसे मार गिराया गया।
बाइट – मनीष एसपी बेगूसराय

Join us on: