नीतीश कुमार के CM बनने की मन्नत पुरी होने पर खगड़िया के मुकेश की 2 सौ किलोमीटर की दण्ड यात्रा जारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

नीतीश कुमार के CM बनने की मन्नत, दण्ड यात्रा जारी, खगड़िया से पटना तक 200 KM की यात्रा, 15वें दिन पंडारक पहुंचे

खगड़िया के बहादुरपुर, अलौली निवासी मुकेश कुमार नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की मन्नत पूरी होने पर दण्ड यात्रा पर निकले हैं। आज उनकी यात्रा का पंद्रहवां दिन है और वे पंडारक पहुंचे।मुकेश कुमार अपने चार साथियों के साथ यह यात्रा कर रहे हैं। उनकी दण्ड यात्रा खगड़िया के अलौली अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत से शुरू हुई है और पटना के महावीर मंदिर तक लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत मांगी थी।


मुकेश कुमार ने कहा कि वह चुनाव से पहले पटना स्थित महावीर मंदिर में मन्नत मांगे थे कि 2025 से 2030 तक के लिए फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह अपने पंचायत से पटना महावीर मंदिर तक दंड यात्रा करेंगे। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन गए हैं और बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है इ
जिसके बाद वह दण्ड यात्रा पर निकल गए हैं। वह 16 दिसंबर से दंड यात्रा शुरू किए हैं आज सोलहवां दिन वह पंडारक पहुंचे हैं। मुकेश कुमार अपने चार साथी विजय सिंह, जगत सिंह के साथ दंड यात्रा कर रहे हैं।
विजय सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जिस समय टिकट वितरण हो रहा था वह भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता पटना गए थे। उसी समय मुकेश कुमार ने महावीर मंदिर में फिर से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर दंड यात्रा की मन्नत मांगी थी जिसके लिए यह सभी उनके साथ पटना तक जा रहे है।

Join us on: