बाढ़- ट्रेन की चपेट में आये पति पत्नी, घंटो पड़ी रही डेड बॉडी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ अनुमंडल में शटल ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई और महिला का पति धर्मेंद्र कुमार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पार्वती देवी अपने पति को दिखाने बाढ़ अनुमंडल अस्पताल जा रही थी। वे सभी रेलवे स्टेशन के पास बुढ़नीचक के रहनेवाले थे। जैसे ही उन्होंने रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया, दूसरी तरफ से तेजी से शटल एक्सप्रेस आ गई। दोनों ने तेजी से ट्रैक पार करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पार्वती देवी ट्रेन की चपेट में आ गई। पति धर्मेंद्र ने भी उसे बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।

पत्नी को बचाने में उसका एक हाथ भी कट गया और सिर ट्रैक से जाकर टकरा गया। उसे तत्काल इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र कुमार ईंट भट्ठे में काम करता है और उसके चार छोटे बच्चे हैं। वह परिवार में एकमात्र कमानेवाला है। पोस्टमार्टम के बाद भी कई घंटे तक मृतक की डेडबॉडी ऑटो में पड़ी रही। परिवार में किसी के नहीं होने पर आखिर में समाज के लोग अंतिम संस्कार के लिए आगे आए। किसी तरह पैसे इकट्ठे कर उमानाथ घाट में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
बाइट मृतक महिला के परिजन, स्थानीय लोग

Join us on: