सहरसा में जॉब कैम्प से 25 युवाओं को मिला रोजगार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

खबर सहरसा से है जहां अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। इस जॉब कैम्प में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में काउंसिलिंग और इंटरव्यू के बाद कुल 25 युवाओं का चयन किया गया। जिला कौशल प्रबंधक ने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऐसे जॉब कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं चयनित अभ्यर्थियों ने रोजगार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की।

BYTE :- जिला कौशल प्रबंधक

Join us on: