संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा से बड़ी खबर है, जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा 31 दिसंबर को सहरसा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान विकास भवन के सामने भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आम जनता से सीधे संवाद करेंगे और भूमि व राजस्व से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे।
वहीं दोपहर बाद शहर के प्रेक्षागृह में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाना है।
BYTE :- उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा।




