मधुबनी – लोक शिकायत निवारण के तहत शिकायत करते ही मिला छात्रवृत्ति का लाभ!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

त्वरित कारवाई से परिवादी दिखें प्रसन्न

मधुबनी लोक शिकायत निवारण के तहत जयनगर प्रखंड के देवधा निवासी पवन महतो के द्वारा अपने बच्चों के छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नही होने की शिकायत की गई थी। जिसके आलोक में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जयनगर द्वारा संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उक्त वाद के संबंध में नोटिस जारी किया गया। नोटिस प्राप्त होते ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए परिवादी के द्वारा छात्रवृत्ति राशि नही मिलने की जांच करते हुए बकाया राशि उनके खाते में भेज दी गयी।
लोक शिकायत निवारण कानून के तहत त्वरित गति से बिना समय गंवाए लाभ मिलने से परिवादी पवन महतो काफी प्रसन्न और संतुष्ट दिखें। वही उन्होंने लोक शिकायत निवारण का लाभ अन्य लोगों को भी उठाने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोक शिकायत निवारण कानून के तहत घर बैठे उन्हें ससमय लाभ मिला है। अन्य लोगों को भी किसी भी प्रकार के लाभ से अनावश्यक वंचित किये जाने पर लोक शिकायत निवारण के तहत शिकायत दर्ज करानी चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए।

Join us on: