बेगूसराय- डीएम ने अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिनियम से संबंधित त्रैमासिक समीक्षा बैठक की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 30.12.2025 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही अधिनियम के अंतर्गत पीड़ितों को देय मुआवजा राशि के भुगतान की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित थानाध्यक्षों को त्वरित गति से लंबित वादों के निष्पादन हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं राहत सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष, माननीय विधायक चेरियाबरियारपुर श्री अभिषेक आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री रिज़वान अहमद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं माननीय सदस्य उपस्थित थे।

Join us on: