विजयादशमी की शाम रावण दहन का आयोजन किया गया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में विजयादशमी की देर शाम रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे थे। दरअसल छौराही प्रखंड के बड़ैपुरा दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विजयादशमी के मौके पर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। हालांकि इस बार कोरोना महामारी को लेकर मेला और रावण दहन पर प्रतिबंध लगा था इसके बावजूद बड़ैपूरा दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों के द्वारा रावण दहन का आयोजन किया गया । आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मैदान में जुटी है जहां रावण का दहन किया जा रहा है इस दौरान आतिशबाजी भी जमकर की गई जिसका लोगों ने आनंद उठाया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें