कलश विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से दो की हुई मौत!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

आदमपुर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार गंगा घाट पर शुक्रवार को कलश विसर्जन के दौरान दो लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।गंगा में नारियल चुनने गए कुणाल कुमार की डूबने से मौत हो गई , कुणाल को डूबते देख उसे बचाने के लिए रवि उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और वह भी तेजधार के वहाब में चले जाने से मौके पर वह भी डूब गए। आसपास के लोगों ने उन दोनों को डूबता देख उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तेज बहाव होने के कारण लोग देखते ही रह गए लेकिन नहीं बचा पाए। परिजन को सूचना मिलते ही आनन-फानन में गंगा घाट पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई अता पता नहीं चला। वहीं 24 घंटे के बाद शनिवार को रवि का शव गंगा नदी में तैरता नजर आया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना आदमपुर थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही दूसरे की तलाश sdrf के द्वारा जारी है जबकि इसकी सूचना एसडीआरएफ पहले ही दे दी गई थी। लेकिन एसडीआरएफ की टीम 24 घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। और कुणाल की तलाश सुरु की। ,बरामद शव का पहचान दीपनगर आदमपुर के रहने वाले दिलीप राम के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है ।रवि पानी बेचने का काम करता था, जबकि दूसरे की पहचान दीपनगर के ही रहने वाले विष्णु देव पासवान के 12 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार के रूप में की गई , कुणाल चौथी कक्षा के छात्र था। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें