मेले की रात मिठाई दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और कैश की लूट!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अपराधियों का इतना बोल वाला है कि विजयदशमी की रात बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने मिठाई दुकान में जमकर लूटपाट किया। जब दुकानदार ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दूकान के गल्ले में रखें लगभग 22 हजार नगद रुपए लूटकर फरार हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले की है। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार प्रमोद साह विश्वनाथ नगर थाना क्षेत्र में अपने घर के नीचे मिठाई दुकान चलाता है। बीती रात बाइक सवार अपराधियों द्वारा दुकान पर पंहुच कर लूट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें