सीतामढ़ी। शाहिद रजा
सीतामढ़ी जिला के पुपरी मदरसा अजीजिया के सामने स्थित अलीगढ़ आई हॉस्पिटल के सफलतापूर्वक 11 साल पूरे करने की खुशी में हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉक्टर रेयाज अहमद बेहद उत्साहित दिखे। आज उन्हों ने 11 साल पूरा होने की खुशी में गरीब आंख के मरीजों का मुफ्त आंख जॉच किया साथ ही मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन भी किया। इस मौके पर पुपरी के प्रसिद्ध डॉक्टर डॉक्टर कलीम अख्तत, डॉक्टर कुमकुम सिन्हा, डॉक्टर समीउल रहमान,डॉक्टर आरजु, डॉक्टर रिजवान, डॉक्टर इरशाद, डॉक्टर शहनवाज, डॉक्टर सरवर इमाम, डॉक्टर पंकज कुमार सहित अन्य डॉक्टरों ने सिरकत किया। हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ रेयाज अहमद ने बताया कि हमारे यहां ज़्यादा तर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं जो कि गरीब भी होते हैं।ऐसे में मुझे इस बात का खयाल भी रखना होता कि गरीबों के पास पैसों की कमी होती है और उनका बेहतर इलाज भी होना जरूरी है।आंख क़ुदरत का एक हसीन तोहफ़ा है अगर एक बार खराब हो जाए तो इंसान दुनिया को देख नहीं पाएगा।मैं अक्सर गरीबों के इलाज के लिए इस बात का खयाल रखता हूं कि पैसे के अभाव में उनकी आंखों पर प्रतिकूल असर न पड़े। उन्हों ने अलीगढ़ आई हॉस्पिटल के सफलतापूर्वक 11 साल पूरा होने की खुशी में आज शहर के आयुष चिकित्सकों को अपने आई हॉस्पिटल में बुलाकर मिथिला पाग अंग वस्त्र और फूलों का बुका देकर उन्हें सम्मानित भी किया । आए हुए अतिथियों ने बताया के कि अलीगढ़ आई हॉस्पिटल समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मुफ्त जांच शिविर लगाते हैं साथ ही जो जरूरत मंद होते हैं उनका मुफ्त ऑपरेशन भी किया जाता है। उन लोगों ने डॉक्टर रियाज अहमद की तारीफ करते हुए कहा के इनका कदम सराहनीय कदम है और हर शख्स को ऐसा कदम उठाना चाहिए।




