संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा सदर अस्पताल से आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन अपर समाहर्ता सहरसा निशांत कुमार ने किया।
मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह अभियान 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा।
पोलियो वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।
इसके लिए सैकड़ों टीमों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रांजिट टीमों के माध्यम से भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलवाएं और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं।
BYTE :- अपर समाहर्ता सहरसा निशांत कुमार।




