रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के लोमा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के हरिबोध पाठक का 32 वर्षीय पुत्र अखिलेश पाठक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद सलेमपुर पंचायत के मुखिया अनिरुद्ध राय उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायल अवस्था में युवक को देखा। इस बात कि सूचना बिना देर किए साहरघाट थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर एम्बुलेंस को बुलाई और घायल युवक को साहरघाट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके और अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सोप दिया जाएगा।वही दुर्घटना के कारणों का जांच किया जा रहा है।




