शकील की रिपोर्ट

बगहा
नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर गांव के समीप एनएच 727 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने महिला को ठोकर मार दिया । जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल ले गए । जहां उपस्थित चिकित्सक एसपी अग्रवाल ने महिला की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया । चिकित्सक एसपी अग्रवाल ने बताया कि महिला की मौत ठोकर लगने के साथ ही हों गई थी । मृत अवस्था में ही लोगों के द्वारा अस्पताल लाया गया था । मृत महिला की पहचान गांधीनगर वार्ड नंबर 18 निवासी ताराचंद चौरसिया की पत्नी रंभा देवी के रूप में की गई । मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे ले लिया । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।अज्ञात बोलेरो की खोजबीन कर रही है । जानकारी के मुताबिक सप्तमी के दिन मां का पट खुलने के बाद महिला देवी माता के दर्शन के लिए बऊकी माई स्थान पर पुजा अर्चना करने के लिए जा रही थी ।




