रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद एस एस बी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा सिमा क्षेत्र में निरंतर चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 05 दिसम्बर 2025 की रात्रि में प्राप्त सटीक खुफिया सूचना के आधार पर एफ कम्पनी मधवापुर, बीओपी पारसा, कम्पनी गंगौर तथा थाना मधवापुर की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया।
यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 295 के निकट, नर्मदेश्वर कुटी मंदिर के पास, लगभग 11. 05 बजे, अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र 30 मीटर की दूरी पर की गई।
कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने मौके से तीन बड़े प्लास्टिक बोरे बरामद किए जिनमें कुल मिलाकर 95 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया।
वही तस्करी का प्रयास कर रहे एक नेपाली नागरिक को मौके पर पकड़ा गया, जो मादक पदार्थों को सीमा पार ले जाने हेतु ईकूरियर की भूमिका में था। इस दौरान दो अन्य तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए।
जांच के दौरान तस्करी प्रयास से जुड़े दो स्थानीय बैकवर्ड लिंक की जानकारी मिली है, जिन पर विवेचना जारी है।
फॉरवर्ड लिंक का कोई प्रमाण फिलहाल प्राप्त नहीं हुआ है।
यह कार्रवाई एफ कम्पनी के स्थानीय स्रोत से प्राप्त इनपुट पर आधारित थी, जिसे विभिन्न इकाइयों के बीच त्वरित समन्वय के माध्यम से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।
ऑपरेशन में एस एस बी तथा स्थानीय पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से सक्रिय भूमिका निभाई।
बरामद सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्ति को थाना मधवापुर द्वारा विधिक कार्रवाई हेतु ग्रहण करने की प्रक्रिया जारी है।
यह उपलब्धि सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार है तथा सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं सीमा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रमाणित करती है।




