रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक जिला कमेटी मधुबनी के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का तैयार किया गया संविधान पूरी दुनिया ने स्वीकार किया साथ ही भारत को मजबूत बनाने में उनके द्वारा लिखा संविधान मील का पत्थर साबित हो रहा है। लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इस संविधान को संशोधन के नाम पर अंग्रेजों के नाम पर छेड़छाड़ किया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। कार्यक्रम को जिला महासचिव कामरेड बेचन राम ने संबंधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया अधिकार गरीब मजदूर असहाय लोगों से वर्तमान सरकार छीनना चाहता है और देश स्तर पर आरएसएस का एजेंडा लागू करने पर उतारू है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार के द्वारा संविधान से छेड़छाड़ के विरुद्ध संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष पंचू पासवान , जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकबर , जिला सचिव गुड्डू मंडल रामगुलाम पासवान ,नवीन कामत, भननु सदाय ने भाग लिया।




