रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रांटी स्थित यूवा केन्द्र पर मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के तहत मेरा युवा भारत ( माई भारत) द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न तरह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे वृक्षा रोपण, नशा मुक्ति पर चर्चा, युवाओं को अपने कैरियर के लिए मार्गदर्शन, युवा कैसे आत्मनिर्भर बनें, उनके अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस कैसे विकसित हो, उनके अंदर पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्त्तव्य एवं स्व का बोध के प्रति भावना कैसे विकसित हो इन सभी विषयों को लेकर रांटी स्थित युवाओं के केंद्र पर डब्ल्यू एच ओ के पदाधिकारी करुणेश चंद्र ठाकुर एवं शारदा कोचिंग सेंटर संस्थान के संघचालक सुभाष कुमार के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफलता को लेकर मधुबनी के युवाओं के लिए कार्य करने वाले यूथ लीडर श्रवण प्रधान एवं राकेश रौशन, विश्वजीत, अभिषेक का सराहनीय सहयोग रहा। वही कार्यक्रम में सैकड़ों के संख्या में यूवाओ ने भाग लेकर लाभान्वित हुए।




