शकील अहमद की रिपोर्ट!

बगहा, नगर थाना क्षेत्र के अग्रवाल वाटिका के समीप एनएच 727 पर पैदल जा रहे काम करने एक व्यक्ति को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया जिससे बाइक चालक समेत बाइक पर सवार एक युवक भी जख्मी हो गया स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों जख्मीयों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक विनय कुमार के द्वारा इलाज किया गया इलाज के बाद उन्होंने बताया कि बाइक चालक गांधीनगर निवासी कमल नाथ पांडे के पुत्र अनिल पांडे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज बेतिया रेफर कर दिया गया साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य दो व्यक्ति की स्थिति सामान्य है दोनों जख्मीयों की पहचान गांधी नगर मोहल्ला निवासी नरेश चौधरी के पुत्र सनोज कुमार और पारस नगर निवासी स्वर्गीय बाबू राम सहनी के पुत्र सुरेश सहनी के रूप में की गई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है




