अविनाश कुमार

सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने निःशुल्क बस सेवा की सुरुआत की है। देर रात्रि एसपी हरकिशोर राय ने बस को हरि झंडी दिखाकर स्टेशन परिसर से रवाना किया। और इसी के साथ ही रात्री में यात्रियों के लिए जिला पुलिस के निःशुल्क बस सेवा की सुरुआत भी हो गई है। बतादे की बस रोजना रात्री 8 बजे से रात्रि के 10:30 बजे रेलवे जंक्शन परिसर से आजाद चौक, कांटा चौक होते हुए भुतही, सोनबरसा के लिए जाती है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में त्योहार के मद्देनजर ट्रेन व बस से देर रात पहुँचने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुबिधा बहाल की गई है। वही यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। जिससे यात्री भय मुक्त होकर अपने गंतव्य स्थल तक सुरक्षित पहुंच सके।




