:- अमित सिंह की रिपोर्ट!

बाढ़ NTPC में कोयले का पर्याप्त भंडार!
देश के तमाम थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स कोयले की कमी से जहाँ हाँफ रहे हैं वहीं बिहार में ब्लैक आउट का कोई खतरा नजर नही आ रहा है, बाढ़ NTPC से बिजली का उत्पादन सतत जारी है और बिहार को बिजली आपूर्ति भी जारी रहेगी।
देश में कोयला की कमी से बिजली उत्पादन कम होने और लगातर बिजली कटने की खबर के बीच बाढ़ एनटीपीसी से एक सुखद ख़बर आई है कि बाढ़ एनटीपीसी में कोयले की कोई कमी नहीं है।एनटीपीसी सूचना जन संपर्क अधिकारी विश्व नाथ चंदन ने बताया कि बाढ़ एनटीपीसी में पर्याप्त कोयला है मौजूद,ओवरहॉलिंग में यूनिट 5 है ,यूनिट 4 से 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है वर्त्तमान में ये उत्पादन बिहार को ब्लैक आउट के खतरे से बचाने में सक्षम है।
बाइट__विश्व नाथ चंदन(प्रवक्ता एनटीपीसी)




