:- अमित सिंह की रिपोर्ट!

विसर्जन के लिये स्थल निरीक्षण एवं चयन,अस्थायी तालाब में होगा विसर्जन!
मूर्ति विसर्जन हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मोकामा, थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया स्थल निरीक्षण:: आज नगर परिषद मोकामा क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा माँ के मूर्ति विसर्जन के लिए स्थल चयन एवं विसर्जन स्थल पर रौशनी की व्यवस्था हेतु आज कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से गंगा घाट का निरीक्षण किया गया, जिसमे तपस्वी स्थान घाट, सूर्यमंदिर घाट एवं मोकामाघाट का स्थल चिन्हित किया गया। इन तीनो स्थलों पर मूर्ति विसर्जन की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मूर्ति का विसर्जन गंगा नदी में नही किया जाना है, इसके लिए दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के सहयोग से अस्थायी स्थल का चयन घाट के पास किया गया एवं विसर्जन स्थल पर रौशनी की समूचित व्यवस्था की जायेगी ।उनके द्वारा समस्त मोकामा वासी को दुर्गा पूजा की बधाई दिया गया। थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि शांति व्यवस्था हेतु दुर्गा पूजा स्थल एवं विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।अंचल अधिकारी ज्ञानानंद जी सभी को आनन्द के माहौल में अच्छे से पूजा मनाने का अपील किये। स्थल भ्रमण के दौरान मोकामा नगर परिषद टीम के साथ साथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ,सचिव आदि भी उपस्थित रहे।




