रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मुकेश सायबर कैफे विद्यापति चौक रहिका के संचालक की सड़क दुर्घटना मे मौत.
मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड मुख्यालय से सटे मधुबनी रहिका मुख्य मार्ग पर टेलीफोन एक्सीचेंज के पास मयूरी और बाइक के बीच जोड़दार टक्कर मे बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है की मधुबनी के दिशा से केला और सेब लदे मयूरी रहिका की दिशा में जा रही थी तो वही विपरीत दिशा से बाइक चालक रहिका से मधुबनी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख़्मी हो गया, जबकि मयूरी चालक भी टक्कर में ज़ख्मी हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की सुचना रहिका थाना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुचे रहिका थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहयोग से बाइक सवार दोनों जख्मी को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक चालक ने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के रहिका पंचायत वार्ड नंबर 14 बरहा टोल का अमर यादव के एकलौता 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप मे किया गया है। मृतक मुकेश चार बहन मे एकलौता भाई था । मृतक अपने परिवार का भरण पोषण सायबर कैफे चलाकर किया करता था। वही एक जख्मी का सदर अस्पताल मे इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की जख्मी मनोज कुमार झंझारपुर का रहने वाला है। जो फाइनेंसर है और मृतक के साथ मधुबनी किसी काम से जा रहा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रों रों कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है।




