लखीसराय से एनडीए को नई ऊर्जा और नया उत्साहजन सुराज के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विजय सिन्हा के नेतृत्व में एनडीए को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जन आशीर्वाद कार्यक्रम को जनता का अपार समर्थन

​जन सुराज कार्यकर्ताओं का भाजपा में विलय

लखीसराय, 26 अक्टूबर 2025

आज लखीसराय जिला प्रधान कार्यालय में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक नई ऊर्जा और नया उत्साह प्राप्त हुआ। जन सुराज पार्टी के बड़हिया प्रखंड अध्यक्ष तथा वायुसेना से सेवानिवृत्त सैनिक श्री अभिमन्यु सिंह जी ने अपने सहयोगियों श्री राहुल कुमार, श्री रजनीश कुमार एवं बड़हिया क्षेत्र के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ जन सुराज से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करना, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को सशक्त बनाना, और बिहार में पुनः एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि लखीसराय की जनता अब पूरी तरह एनडीए के पक्ष में एकजुट है। जनता का विश्वास विकास और सुशासन की सरकार के साथ है। लखीसराय में जन समर्थन की यह लहर एनडीए की ऐतिहासिक विजय की घोषणा कर रही है।

इसी कड़ी में, आज बड़हिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत माननीय विजय कुमार सिन्हा जी, विधायक लखीसराय सह उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार, ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरौरा, पाली, महरामचक, कोठवा, फदरपुर, नथनपुर, कमरपुर, फाजिल, ऐजनी, जानपुर, तुरकैजनी और बीरूपुर जैसे अनेक गाँवों का दौरा किया और जनता से सीधे संवाद स्थापित किया।
हर स्थान पर जनता ने एनडीए सरकार के कार्यों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और विजय कुमार सिन्हा जी के प्रति अपार स्नेह व समर्थन प्रदान किया। जनसमूह ने कहा कि विकास की जो गति एनडीए सरकार ने दी है, वह निरंतर बनी रहनी चाहिए।
माननीय उपमुख्यमंत्री ने जनता से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, और आने वाले पाँच वर्षों में रोजगार व उद्योग के क्षेत्र में भी बिहार को नई ऊँचाई पर ले जाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने जनता से अपील की कि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से “कमल छाप” पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाएं, ताकि विकास की यह रफ्तार और तेज़ हो सके।
जनता की भारी भीड़ और उत्साह ने आज यह स्पष्ट कर दिया कि लखीसराय एकजुट है, और एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय है।
जिला मीडिया प्रमुख अजय कुशवाहा ने कहा, एनडीए है तो संभव है! यह जुड़ाव और जनसमर्थन एनडीए की ताकत को और बढ़ाएगा।”

Join us on: