रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया जा रहा है भौतिक सत्यापन। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे सभी तैयारियां अंतिम चरण में। इसी क्रम में रहिका थाना अध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, एस आई कैलाश सोरेन सहित पुलिस बल के जवानों ने थाना क्षेत्र के रहिका, शतलक्खा, सुगौना, बिसौली,बलाट, चकला, सौराठ, पौखरौनी, ककरौली, मलंगिया जैसे दर्जनों गांवों के मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन करते हुए मतदान केन्द्रों पर तय आबस्यक सुविधा को लेकर लोगों से जानकारी हासिल किया। वही स्थानीय मतदाताओं से भी आवस्यक जानकारी हासिल किया और मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में स्वक्ष व निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर अपील किया।