डी एम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार।

पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के तृतीय चरण के मतदान के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निम्नांकित मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया।

  1. ग्राम पंचायत राज पतैली पश्चिमी, प्रखंड उजियारपुर ,वार्ड 8, बूथ न० 73
  2. पंचायत भवन रामचंद्रपुर अंधैल, दाँया भाग, बूथ नंबर 113. एवं बाया भाग बूथ नंबर 114
  3. महंत अवध बिहारी दास उच्च विद्यालय बहदुरा बाया भाग + दाया भाग बूथ नंबर 249 एवं 251
    जिलाधिकारी महोदय ने मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों एवं कर्मियों से बातचीत के क्रम में कहा कि स्वच्छ, शांतिपूर्ण, और भयमुक्त  वातावरण में मतदान संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
    जिले के 2 प्रखंड उजियारपुर और समस्तीपुर में हो रही है शांतिपूर्ण मतदान।
    महिला एवं पुरुष निर्भीक होकर, मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।जिला नियंत्रण कक्ष से संपूर्ण 573 (उजियारपुर 385, दलसिंहसराय 188) मतदान केंद्रों का लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है।जिला एनआईसी कक्ष में लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को देखा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें