प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित डॉ0 शालिग्राम मिश्र इंटर महाविद्यालय ध्रुवगामा के नामांकित छात्रों सहित कॉलेज के प्राध्यापक गण में कॉलेज में हो रही वित्तीय अनियमितता को लेकर काफी आक्रोश पनप गया है। इस संबंध में संगीत प्राध्यापक संजीव कुमार प्राध्यापक राकेश कुमार, कामेश्वर राय सहित दर्जनों छात्रों ने शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित महाविद्यालय के अध्यक्ष को शिकायत आवेदन देते हुए कहा है कि नामांकन स्थानांतरण प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन में प्राचार्य व नॉन टीचिंग कर्मियों द्वारा जोरों पर अवैध पैसे की उगाही की जा रही है। छात्रों का आर्थिक दोहन करने को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है।




