JLNMCH के सभी सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सभी सफाई कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया, दरअसल कोरोना काल के दौरान सफाई करमचारी अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार अस्पताल के अंदर कोरोना संक्रमित मरीज की सेवा में और साफ सफाई करने में जुटे रहे और इस नेक कार्य के बदले उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है जिसको लेकर आज अस्पताल परिसर के अंदर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय हरि ने बताया कि कर्मचारियों को अभी तक कोरोना काल के दौरान किए गए काम के बदले प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है साथ ही साथ उनका कहना था की हम सभी के वेतन की बढ़ोतरी भी नहीं की गई है , जो सप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए वह भी नहीं मिलता पिछले 15 वर्षों से हम सभी इस अस्पताल में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटे हैं कई बार हम सभी ने सुपरिटेंडेंट से गुहार लगाई कि हम सभी का एक रोस्टर तैयार करके पैनल में नाम जोड़ दिया जाए लेकिन इस पर भी अभी कार्य नहीं किया गया इन सभी मांगों को लेकर सभी आक्रोशित कर्मचारी थक हार कर धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक हम सभी यूं ही धरने पर बैठे रहेंगे. इस बीच जवाहरलाल नेहरू मेडिकल सुपरिटेंडेंट असीम कुमार दास भी मौके पर पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया की अभी फिलहाल हम इनकी मदद नहीं कर सकते लेकिन ऊपर से अगर आदेश आएगा तो हमारे द्वारा इन्हें राशि का भुगतान किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment