कैट बिहार करेगा एक्सिस बैंक का विरोध!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

आज एक पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि एक्सिस बैंक ने एएसपी डिजिटल बचत खाते में नये ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट एवं अमेजन डाट इन पर फ्लैट 10-15% कैश बैक दे रही है और 30 से अधिक प्रमुख ब्रांड पर 45%दे रही है।
कैट बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा व महासचिव डा रमेश गांधी ने कहा है कि एक्सिस बैंक भारतीय उत्पादन पर कभी भी ग्राहकों को कोई कैश बैक नहीं दे रही है और फ्लिपकार्ट एवं अमेजन को जो देश द्रोही है और भारत के छोटे व मझोले व्यापारियों का दुश्मन है ऐसे लोगों को कैश बैक दे कर एक्सिस बैंक भी अपना नाम देश द्रोहियों में लिखा लिया है। कैट जो भारत में 8 करोड़ व्यापारियो व बिहार में 6 लाख व्यापारियों का संगठन है एक अभियान के तहत अपने व्यापारियों को अनुरोध कर एक्सिस बैंक से अपने एकाउंट को बंद करने की अपील करेंगी और जो बैंक हमारे भारतीय ग्राहकों को व भारतीय बाजारों को छूट देंगी व्यापारी वहीं अपने खातों को संचालित करेंगे।
कैट बिहार चेयरमैन कमल नोपानी ने कहां कि किसी भी आपदाओं के समय में फ्लिपकार्ट एवं अमेजन भारत व भारतीयों का साथ छोड़ देते हैं और इनके एफडीआई कानून की धज्जियां उड़ाते हैं ऐसे किसी भी संस्था चाहे वो बैंक ही क्यों नहीं हो हम उसका विरोध करते हैं और ऐसी संस्था को भारत से वापस भेज कर ही दम लेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नंदन व संयुक्त महासचिव आर सी मल्होत्रा ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर ई कामर्स को बढ़ावा नहीं देंगे,यह ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह भारत को गुलाम बनाने में लगें हुए हैं कैट इसका विरोध करतीं हैं।

Join us on:

Leave a Comment