नेपाल जेल से फरार कैदी को एसएसबी एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मध्य रात्रि को लगभग 12:00 बजे पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के तहत् मधवापुर पंचायत के रामपुर बृत गांव के वार्ड संख्या 12 से नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार हुए एक कैदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कैदी का नाम गुलजार, 43 वर्ष, पिता मोहम्मद उख्तार, घर रामपुर बृत, वार्ड संख्या 12, पोस्ट+थाना मधवापुर, जिला मधुबनी, बिहार के रूप में बताया जा रहा है। पकड़े गए व्यक्ति लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व (18 माह) से नेपाल के जेल में था तथा अवैध नशीली दवाओं के मामले में मुकदमा के आधार पर नेपाल के जेल में विचाराधीन बंदी रहा है। कैदी की गिरफ्तारी में सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस के समन्वय एवं सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो पाई है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु जवान पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार की सफल कार्रवाई न केवल सीमावर्ती गाँवों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे जवानों की तत्परता और समर्पण को भी दर्शाती है। भविष्य में भी एसएसबी तथा पुलिस का संयुक्त अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

Join us on:

और पढ़ें