संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा में अब गंभीर मरीजों का अस्पताल तक पहुंचाना हुआ मुश्किल, सहरसा के तमाम 102 एंबुलेंस कमी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर!
सहरसा में 102 एंबुलेंस सेवा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद वेतन 8 घंटे के हिसाब से मिलता है और अभी तक वेतन स्लिप भी नहीं दी गई है। कर्मचारियों की ये मांग है कि श्रम अधिनियम के तहत सही वेतन और सुविधाएं दी जाएं। हड़ताल के कारण आपातकालीन मरीजों की सेवा बाधित हो रही है, जिससे क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई है। मरीजो की चिंता बढ़ी है क्योंकि इमरजेंसी सेवा एम्बुलेंस सेवा न मिलने से जान जोखिम में पड़ सकती है। वही सरसाकी सदर अस्पताल परिसर में तमाम 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक की हड़ताल जारी रहेगा।