Search
Close this search box.

आरा (बिहार)भोजपुर में हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली युवक की मौत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरा से नेहा गुप्ता

आरा। भोजपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से कुछ मौत घटनाएं घट जा रही है। तो कोई जख्मी हो जा रहा है का मामला लगातार बढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया (Pardiya Bhojpur) गांव से सामने आया है। जहां शुक्रवार की रात्रि बारात में हर्ष फायरिंग रोकने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बारात सासाराम से भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना के पडरिया गांव में आई हुई थी। बारात के ही कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसके बाद गांव के लोगों ने उनको फायरिंग करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ने लगा। विवाद बढ़ने के बाद बारात में आये एक व्यक्ति ने रायफल से युवक को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक चरपोखरी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 25 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा के सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें