बगहा से शकील अहमद

नगर थाना में सीएसपी संचालकों की एक बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें सीएसपी संचालकों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि अगर किसी भी सीएसपी संचालक को बैंक से राशि निकासी कर करना है तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दें । ताकि पुलिस अभिरक्षा में उन्हें उनके सीएसपी तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके । अगर किसी सीएसपी संचालक के द्वारा राशि की निकासी की जाती है और स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी जाती है और उनके साथ कोई दुर्घटना होती है । तो उसकी सारी जवाबदेही उक्त सीएसपी संचालक की होगी । साथ ही उक्त सीएसपी संचालक के ऊपर जानकारी नहीं देने संबंधित पुलिसिया कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने कहा कि आए दिन छिनतई की घटना घट रही है । जिसको लेकर उक्त बैठक का आयोजन किया गया है । पूर्व में भी कई बार सीएचपी संचालकों के साथ बैठक कर उक्त निर्देश स्थानीय थानाध्यक्षों के द्वारा दिया गया है । लेकिन सीएसपी संचालकों के द्वारा उक्त आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है । जो खेद का विषय है । बैठक में बगहा थानाध्यक्ष आनंद कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष लालबाबू यादव समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे ।




