भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन का राज्य स्तरीय कोरोना सम्मान समारोह एवं राजकीय सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक सरोकार बनाते हुए संवैधानिक एवं प्रशासनिक मर्यादा को ध्यान में रखते नहुए कार्यक्रम नवगछिया के एक विवाह भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मानवाधिकार से जुड़ी तमाम अधिकारों की बातों की चर्चा भिन्न-भिन्न मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा आदान प्रदान किया गया और समाज से आए हुए तमाम व्यक्तियों को इसका लाभ अवश्य प्राप्त हुआ होगा यह हमारे संगठन का और आए हुए अधिकारियों का विश्वास है ।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जो बातें हैं जिसमें ऐसे तमाम मानवाधिकार संगठनों को मानवाधिकार से जुड़ी तमाम बातों को लोगों के बीच में प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए प्रचार प्रसार एवं जागरूकता फैलाना है इस चीज में हमारा संगठन सफलतापूर्वक इस कार्यक्रम को सफल करने में कामयाब रहा है इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह थी कि पुलिस प्रशासन, डॉक्टर, मीडिया कर्मी समाज में कई ऐसे प्रबुद्ध एवं अन्य संगठन जो समाज में कोरोणा काल में एवं व्यक्तिगत स्तर से जिस प्रकार लोगों की सेवा किया है उन सभी लोगों को पूरे मन भाव से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है और तमाम अधिकारियों और लोगों की तरफ से मदद किए जाने की बातों को उजागर कर पुरे हृदय से सम्मान दिया है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के रिटायर्ड न्यायाधीश श्री दिनेश प्रसाद सिंह एवं आईपीएस एसपी साहब श्री मिथिलेश कुमार सिंह और मायागंज अस्पताल भागलपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर चंद्रमौली उपाध्याय एवं पूर्व सुपरिटेंडेंट डॉ ए के भगत और प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मीडिया कर्मी, न्यायालय के उच्च पदाधिकारी, बैंक के उच्च पदाधिकारी एवं इनकम टैक्स से जुड़े उच्च पदाधिकारी तमाम लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ईशान सिन्हा जी एवं प्रदेश सचिव श्री रजनीश कुमार सिंह जी एवं संगठन के विभिन्न जिलों से आए हुए उच्च पदाधिकारी गणों ने सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया है और समाज को एक नई दिशा हेतु मानवाधिकार से जुड़ी बातों को रखा है।




