RTI कार्यकर्ता का हत्यारा आर्म्स के साथ गिरफ्तार,गिरफ्तार दोनों अपराधी सुपारी किलर है!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी। पिछले 24 सितंबर को मोतिहारी के हरसिद्धि में  आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल के हत्या मामले में पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियो को गिरफ्तार किया है । हलाकि अभी कुछ लोग पुलिस गिरफ्त से बहार है ।

आपको बतादें कि गिरफ्तार अपराधी में नीरज कुमार व् मनीष पटेल शामिल है । दोनों अपराधी सुपारी किलर है । 

विपिन हत्या कांड में  भी बड़ी रकम देकर घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि इस पुरे मामले की वजह जमीन विवाद है ।

आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल ने एक बड़े व्यवसाई व् नेता के द्वारा जमीन अतिक्रमण मामले को उजागर किया था जिसके बाद कई बार उसे धमकी व् उसके ऊपर हमले हो चुके थे । पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है इस मामले में कुछ लोगो से पूछ ताछ भी अभी किया जा रहा है । 

आज जिन दो अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास से पुलिस ने बाइक, मोबाईल, पिस्टल व् जिन्दा कारतूस जब्त किया है । बहरहाल इस मामले में अभी पूरी कार्रवाई बांकी है ।

Join us on:

Leave a Comment