कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया सलाम किया करता हैं है यही वजह है की पूरा विश्व आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से भारत के अलावे पूरे विश्व मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। महात्मा गांधी के महानता उनके कार्यों व विचारों के कारण ही स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया। गांधी जी अहिंसा में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि हिंसा के रास्तों पर चल कर आप कभी भी अपने अधिकार को प्राप्त नहीं कर सकते हैं । उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाते हुए ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को कमजोर करने के लिए चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे बड़े बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किए। और आज ही हमारे स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जयंती है। शास्त्री जी एक क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे, आजादी की लड़ाई में शास्त्री जी ने भी अग्रणी भूमिका निभाई एवं कई बार जेल भी गए। आजादी के बाद शास्त्री जी की साफ-सुथरी छवि ने उन्हें नेहरू जी के मृत्यु के बाद देश का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया। और उनके सफल मार्गदर्शन में देश काफी आगे बढ़ा। अनाजों की कीमतों में कटौती, भारत पाकिस्तान की लड़ाई में सेना को खुली छूट, ताशकंद समझौता जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। शास्त्री जी देशभक्ति के सच्चे प्रतिमूर्ति के रूप में सदैव जाने जाएंगे। समूचे कांग्रेस जन इन दोनों महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शशिशेखर राय,बिहार प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह,बिहार प्रदेश कामगार कांग्रेस संयोजक के डी हिमांशु,बिहार प्रदेश विचार विभाग कांग्रेस महासचिव अमित कुमार,लीगल सेल जिलाध्यक्ष सुबोध झा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रजनीश कुमार,ओम प्रकाश सिंह, अशोक राय,विजय सिंह,सेवादल जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साह,चितरंजन पोद्दार, रामपदारथ यादव, कमल किशोर पोद्दार, सावर कुमार,बिहार प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मिथलेश झा,शांति देवी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंजना पासवान, विकास कुमार,उपेन्द्र नारायण ईश्वर, सुरेन्द्र सिंह,पप्पु राय,उत्तम कुमार,गणेश सिंह,चंद्रभूषण झा,अर्जुन चौरसिया, मुंसी पासवान,रतन कुमार विवेक कुमार,राघव कुमार,सुमन कुमार झा,अखिलेश कुमार, करण कुमार,दिनेश यादव,कुमार रत्नेश टुल्लू आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment